फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Natural disaster in Bageshwar

बारिश से मकान क्षतिग्रस्त, सड़कें बंद

Tue, 28 Jun 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Tue, 28 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Natural disaster in Bageshwar
बागेश्वर में प्राकृतिक आपदा - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। रविवार भारी बारिश से ठांगा गांव में एक दलित का दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। बारिश से कपकोट तहसील क्षेत्र की तीन सड़कें मलबा आने और पहाड़ी खिसकने से बंद हो गई हैं। सड़कों के बंद होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। गैरखेत गांव में निर्माणाधीन सड़क की पहाड़ी से मलबा आने से छह लोगों के घरों पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। क्षेत्र के लोगों ने शासन-प्रशासन से सड़कों को शीघ्र खोलने की मांग की है।

विज्ञापन


 रविवार की सुबह हुई तेज बारिश से कांडा तहसील के ठांगा गांव में गोपाल राम का दोमंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। पीड़ित के पास दूसरा घर नहीं होने के कारण उसके परिवार के सामने सिर छिपाने की समस्या खड़ी हो गई है। प्रभावित परिवार ने अधिक से अधिक मुआवजा देने की मांग की है। पहले से बंद कपकोट-कर्मी सड़क के कई अन्य हिस्सों में मलबा भर गया है।
विज्ञापन


बारिश से खड़लेख-भनार-नामतीचेटाबगड़ सड़क के अनेक हिस्सों में मलबा भरने और चट्टान खिसकने यह सड़क बंद हो गई है। सड़क पर कई वाहन फंसे हुए हैं। भानी-हरसिंग्याबगड़ सड़क मलबा भरने से वह बंद हो गई है। रिखाड़ी-बदियाकोट सड़क भी मलबा भरने से वह बंद है। सड़कों के बंद होने से गांवों में जरूरी सामग्री भी नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़कों को खोलने के लिए पीएमजीएसवाई और एडीबी को निर्देशित करने की मांग की है। रविवार रात हुई भीषण बारिश से निर्माणाधीन कपकोट, पोलिंग, गैरखेत हरसीला सड़क के सिमार तोक में पहाड़ी से मलबा आने से नंदी देवी, मुन्नी देवी, बसंत सिंह, मोहन सिंह, प्रताप राम और नारायण राम के मकानों को खतरा हो गया है।


ग्राम प्रधान दरबान सिंह कपकोटी ने बताया कि लोनिवि ने पहाड़ी को रोकने के लिए दो मीटर ऊंची दीवार बनाई है जो पहाड़ी के हिसाब से काफी कम है पिछले दिनों क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक ललित फर्स्वाण ने लोनिवि को दीवार की ऊंचाई बढ़ाने के निर्देश दिए थे बावजूद ऊंचाई नहीं बढ़ाई जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण आसपास के घरों के लोगों की रात की नींद उड़ी हुई है। उन्होंने शीघ्र सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed