फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Myth will break in the state, lotus will blossom again in 2022

प्रदेश में मिथक टूटेगा, 2022 में कमल फिर खिलेगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Myth will break in the state, lotus will blossom again in 2022
बागेश्वर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सारे मिथक तोड़कर 2022 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा फिर सरकार बनाएगी। यह बातें भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के चार साल के काम और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कैडर बेस पार्टी है। पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इससे पहले बागेश्वर आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने ढोल, नगाड़े, बाइक रैली के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कार्यकर्ता नगर से करीब दो किमी दूर पार्टी जिला कार्यालय तक प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जुलूस के रूप में पहुंचे। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कार्यकर्ताओं के योगदान को याद करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते आज भाजपा चरम पर है। केंद्र के साथ अधिकांश राज्यों में पार्टी की सरकार है। उन्होंने कहा कि चार साल के कार्यकाल में सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। युवा, महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू कीं। राज्य सरकार के कामकाज का जनता में भी अच्छा असर गया है और कार्यकर्ताओं भी बेहद उत्साहित हैं। यही उत्साह सारे मिथक तोड़कर इस बार प्रदेश में फिर से सरकार बनाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को तनाव देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए पार्टी प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, पार्टी के प्रदेश मंत्री सुरेश जोशी, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, विधायक चंदन राम दास, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी, युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोज ओली ने प्रदेश सरकार की उपल
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्धियों को सामने रखा और कार्यकर्ताओं से उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने की अपील की। सभा का संचालन भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र परिहार ने किया।
गैरसैंण मंडल पर सकारात्मक संकेत दे गए कौशिक
बागेश्वर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पत्रकारों से सवालों के जवाब में कहा कि गैरसैंण मंडल का शासनादेश जारी नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस मामले में पुनर्विचार की बात कही है। कौशिक ने कहा कि किसी भी निर्णय पर संशोधन की पूरी संभावना रहती है। इस मामले में भी विचार होगा। मालूम हो कि अल्मोड़ा को गैरसैंण मंडल में शामिल करने का काफी विरोध हो रहा है।

बागेश्वर में पत्रकारोें से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के सवाल पर कहा कि दायित्व का निर्धारण नेतृत्व करता है। कार्यकर्ता की क्षमता के हिसाब से उसका उपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिला विकास प्राधिकरण में वर्ष 2016 की स्थिति को बहाल कर जनभावनाओं के अनुरूप काम किया है। उन्होंने कहा कि चार साल के कार्यकाल में हवाई सेवा, रेल सुविधा में विस्तार हुआ है। आने वाले समय में बागेश्वर में भी रेल का सपना पूरा होगा। सीएम स्वरोजगार योजना, पलायन आयोग का गठन, तीन मेडिकल कॉलेजों की स्थापना इस सरकार की बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed