फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   MP and Hema are first cross country race

क्रॉस कंट्री रेस में महिपाल और हेमा रहे प्रथम

Mon, 29 Aug 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Mon, 29 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
MP and Hema are first cross country race
विजेताओं के साथ अतिथि - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर दानपुर स्पोर्ट्स क्लब की ओर से यहां क्रॉस कंट्री रेस हुई। रेस के बालक वर्ग में महिपाल सिंह और बालिका वर्ग से हेमा बिष्ट प्रथम स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि नगर पंचायत की अध्यक्ष चंपा देवी ने हरी झंडी दिखाई। अव्वल प्रतिभागियों को मैडल और ट्रेक शूट भेंट किए गए। सोमवार को रामलीला मैदान के समीप क्लब कार्यालय से 16 से 22 वर्ष आयु के विद्यालयी बच्चों की क्रॉस कंट्री रेस हुई। रेस मैदान से कपकोट, पुल बाजार से भराड़ी बाजार होते हुए सरयू पुल हिचौड़ी से दोबारा मैदान तक पहुंची।

विज्ञापन


बालक वर्ग में महिपाल सिंह, धीरज खेतवाल, राम  सिंह कार्की, कवींद्र सिंह और विरेंद्र धपोला ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा, पांचवां और छठा स्थान बालिका वर्ग में हेमा बिष्ट, निशा आर्या, नेहा मेहता, तनुजा बिष्ट और गीतांजलि गढ़िया ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा, पांचवां और छठा स्थान हासिल  किया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य अतिथियों को अव्वल प्रतिभागियों को मैडल और ट्रेक शूट भेंट किए।  कार्यक्रम में हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद्र को भाव पूर्वक याद किया गया।
विज्ञापन


क्लब  के उपाध्यक्ष डॉ. एमसी आर्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन सचिव राजेंद्र देव ने किया। वहां क्लब के कोषाध्यक्ष राजेंद्र कपकोटी,  संरक्षक कै. जोगा राम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी  चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश सिंह रावत, एसओ एसपी रायपा, आदर्श इंटर कालेज कपकोट के प्रभारी प्रधानाचार्य मोहन उप्रैती, इंका असौं के प्रधानाचार्य आरसी टम्टा, डिग्री कालेज के प्राध्यापक डॉ. मुन्ना जोशी, शिशु मंदिर हाईस्कूल भराड़ी के प्रधानाचार्य भगवत कोरंगा, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नंदन सिंह कपकोटी, वरिष्ठ खिलाड़ी त्रिलोक कपकोटी, खुशहाल कपकोटी, मोहन  कपकोटी, कोच सुंदर कोरंगा और गोपाल मेहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर चंद्र सिंह शाही राजकीय महाविद्यालय में हुई छात्र छात्रा वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष की नीमा और बीए प्रथम वर्ष की ममता  शाही, छात्र वर्ग में भूपाल सिंह बीए प्रथम वर्ष, कमलेश गढ़िया बीए प्रथम वर्ष विजयी रहे। गोला फेंक में बीए प्रथम वर्ष के कमल गढ़िया और बीए प्रथम वर्ष के ही दिनेश गिरी विजयी रहे। प्राचार्य डॉ. केके पंत ने जीवन में खेलों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। संचालन क्रीड़ा अधिकारी एमसी आर्य ने किया। डॉ. नीता साह, ममता सुयाल, डॉ. मुन्ना जोशी, डॉ. पीके झा, कल्पना जोशी और पूज लोहिया आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed