बागेश्वर। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा में उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 14 मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को स्वर्गीय कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
बुधवार को विद्यालय में इंटरमीडिएट के पांच विद्यार्थी रीना भंडारी, ललित मोहन कांडपाल, हिमानी बिष्ट, विजय सिंह मेहता, सपना कार्की और हाईस्कूल के नौ विद्यार्थी विशाखा, जया, प्रवीण, मानसी, तृप्ति, निशा, निर्मला, अंजलि और लोकेश पाठक की माता को स्वर्गीय कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
स्कूल के प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष उत्तम सिंह टाकुली ने मेधावी विद्यार्थियों की माताओं को एक-एक हजार रुपये की धनराशि प्रदान की। छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कहा है कि विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल विद्यालय बल्कि जिले का नाम रोशन किया है।