फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Monkeys fall from the roof in a round of escape

बंदरों से बचने के चक्कर में छत से गिरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Monkeys fall from the roof in a round of escape
बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती भरत सिंह नगरकोटी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कांडा। कांडा क्षेत्र में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बंदरों के झुंड गांवों में अड्डा जमाए हैं। सब्जी, फल नष्ट करने के बाद अब इंसानों पर भी इनके हमले आम हो गए हैं। आए दिन बंदर लोगों को जख्मी कर रहे हैं। मंगलवार को अलकन्या निवासी एक व्यक्ति बंदरों के हमले से बचने के चक्कर में मकान की छत से गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्रामसभा अलकन्या (कांडा) निवासी भरत सिंह नगरकोटी (40) ने छत पर सुखाने के लिए गेहूं डाला था। दोपहर करीब एक बजे जब वह छत पर गेहूं देखने गए तो, बंदरों का झुंड गेहूं खाने में लगा हुआ था। जब उन्होंने बंदरों को भगाने की कोशिश की तो बंदरों ने उनपर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के चक्कर में वह छत से गिर गए। इस घटना में उनका दाहिना पैर टूट गया।
विज्ञापन

परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर लाए। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं। गांव के पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह नगरकोटी ने बताया कि कांडा क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ते जा रहा है। लोगों का घर से अकेले बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग डर के कारण घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बंदर अब तक कई लोगों को काट चुके हैं। उन्होंने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed