{"_id":"5e762cba8ebc3e6fab41146b","slug":"mla-fund-of-bageshwar-bageshwar-news-hld378030595","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर के दोनों विधायकों ने निधि के पूरे प्रस्ताव दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर के दोनों विधायकों ने निधि के पूरे प्रस्ताव दिए
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के दोनों विधायकों ने इस वित्तीय वर्ष की विधायक निधि के बजट के पूरे प्रस्ताव सीडीओ को दे दिए हैं। विधायक चंदन राम दास ने बताया कि उन्होंने पूरे 3.75 करोड़ रुपये के प्रस्ताव सीडीओ को दे दिए हैं। कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल के अनुसार उनकी विधानसभा क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की राशि के विकास कार्य पूरे हो गए हैं। शेष 1.75 करोड़ के प्रस्ताव दे चुके हैं। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 29 फरवरी तक 7.5 करोड़ की राशि में से 394.34 लाख रुपये खर्च हुए हैं जोकि 52.58 प्रतिशत है।
कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने बताया कि पहली किस्त के रूप में दो करोड़ रुपये अवमुक्त हुए थे। इस राशि का पूूरा उपयोग कर लिया गया है। इन कार्यों में विवेकानंद विद्या मंदिर कांडा के भवन के लिए 10 लाख रुपये की राशि दी गई थी। विवेकानंद विद्या मंदिर बीसा नाकुरी में छात्रावास के लिए 10 लाख रुपये समेत 155 स्कूलों में फर्नीचर और 23 स्कूलों में कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास के लिए विधायक निधि दी गई है। दूसरी किस्त तीन महीने पहले ही मिली है। इस रकम के 180 प्रस्ताव सीडीओ को दे दिए गए हैं।
बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास ने बताया कि उन्होंने पूरे 3.75 करोड़ रुपये के प्रस्ताव सीडीओ कार्यालय को दे दिए हैं। बताया कि गरुड़ मंडल में 1.51 करोड़ रुपये, खरही मंडल में 60 लाख रुपये से अधिक, नगर मंडल क्षेत्र में 60 लाख रुपये से अधिक के प्रस्ताव लंबित हैं। 55 लाख रुपये से प्रस्तावों में कर्मचारियों की हड़ताल के कारण धन आवंटन नहीं हुआ है। कोई भी रकम अवशेष नहीं है। बताया कि निधि से स्कूलों में फर्नीचर, कंप्यूटर आदि दिए गए हैं।