फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Missing forest Man, Family Man Protested

Bageshwar News: लापता वन दरोगा के परिजनों ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

Sat, 12 Jul 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 12 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Missing forest Man, Family Man Protested
बागेश्वर। नौ दिन से लापता वन दरोगा का अब तक सुराग नहीं लग सका है। खोजबीन में जुटे पुलिस और वन विभाग की टीमों के हाथ खाली हैं। दिन बीतने के साथ परिवार वालों का सब्र भी जबाव दे रहा है। परिजनों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया। वन दरोगा की खोजबीन के लिए विशेष टीम का गठन करने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम को दिए ज्ञापन में परिजनों ने बताया कि तीन जुलाई को वन दरोगा लापता हो गए थे। उनकी स्कूटी सक्तेश्वर पुल के समीप खड़ी मिली थी। पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि लगातार खोजबीन की जा रही है। वन विभाग की टीमें भी खोजने की बात कर रही हैं, लेकिन उनका पता नहीं चल रहा है। किसी अनहोनी की आशंका से परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वन दरोगा की पत्नी गीता पांडेय ने कहा कि प्रशासन कुछ भी करे, लेकिन उनके पति को खोजकर लाए। इस मौके पर वन दरोगा की पुत्री विद्या पांडेय, दीप चंद्र जोशी, भुवन चंद्र पांडेय, सामाजिक कार्यकर्ता दीपा आर्या, सुनीता टम्टा, जीवंती कांडपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed