फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ministerial employees' strike continues, departmental work stalled in PWD

Bageshwar News: मिनिस्टीरियल कर्मियों का धरना जारी, लोनिवि में ठप हुए विभागीय कार्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Ministerial employees' strike continues, departmental work stalled in PWD
बागेश्वर। अपनी दो सूत्री मांगों के लिए लोक निर्माण विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। कर्मचारियों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दो-टूक शब्दों में कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

लोनिवि कार्यालय में कर्मचारियों के धरने पर रहने के कारण लोनिवि में कामकाज बुरी तरह चरमरा गया है। कार्यालयों में सन्नाटा पसरा होने से बिलों का भुगतान, ठेकेदारों के अनुबंध संबंधी कार्य और निविदाएं खोलने जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। सूचनाओं का आदान-प्रदान न होने से विभागीय कार्यों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। शनिवार को धरने पर बैठे कर्मियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इस मौके पर ममता बिष्ट, महिपाल सिंह, भुवन चंद्र और दीवान सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed