फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Meeting of Bageshwar DM

खाती जैसे दूरस्थ गांवों का अनिवार्य रूप से भ्रमण करें अधिकारी: डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Meeting of Bageshwar DM
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने आपदा को देखते हुए अति संवेदनशील कपकोट के दुर्गम गांव खाती की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि फील्ड अधिकारी खाती जैसे दूरस्थ गांव में अनिवार्य रूप से भ्रमण करें। किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित विभाग के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों की बैठक में खाती गांव को संचार सेवा दिलाने के लिए धुर में स्थापित बीएसएनएल का टावर नियमित रूप से कार्य करना जरूरी है। उन्होंने बीएसएनएल के जेटीओ हेमंत जोशी को निर्देश दिए कि टावर की देखरेख के लिए संरक्षक की तैनाती की जाए और नियमित रूप से टावर संचालन की जानकारी उन्हें (डीएम) दी जाए। जेटीओ के धुर में मोबाइल टावर संचालन में बिजली की समस्या बताई। इस पर डीएम ने यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडेय और उरेडा वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक रॉकी कुमार को संयुक्त रूप से निरीक्षण कर सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए आकलन तैयार करने को कहा। खाती गांव में 250 किलोवाट की बिजली परियोजना में तत्काल मशीनें स्थापित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने डीपीआरओ रामपाल सिंह को पांच दिनों के भीतर राशन कार्ड का नवीनीकरण जांच पत्र, परिवार रजिस्टर संबंधी दस्तावेज बनवाने के निर्देश दिए। डीएसओ अरुण कुमार वर्मा को खाती गांव के लोगों के राशन कार्ड नवीनीकरण से संबंधित जांच पत्रों को एक सप्ताह में ऑनलाइन करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed