फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Meeting by SDM For Road Sefty

दुर्घटना संभावित स्थलों का त्वरित गति से हो चिह्निकरण और सुधारीकरण: एसडीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Meeting by SDM For Road Sefty
बागेश्वर। एसडीएम योगेंद्र सिंह ने सड़क हादसों को कम करने के लिए दुर्घटना संभावित स्थलों को त्वरित गति से चिह्नित कर सुधारीकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सड़क निर्माण के कार्यों में मानक और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। पानी की निकासी के लिए बन रही नालियों का निर्माण भी सही ढंग से कराने के निर्देश दिए। तहसील कार्यालय सभागार में एसडीएम ने सड़क निर्माण से जुड़े विभागीय और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में हुए कार्यों की सूची उपलब्ध करवाने, हादसे वाली या भूस्खलन जोन में अनिवार्य रूप से साइन बोर्ड लगाने और बोर्ड में संबंधित क्षेत्र के जेई, जेसीबी चालक, तहसील कार्यालय और आपदा कंट्रोल रूम के नंबर अंकित करने को कहा।
विज्ञापन

सड़कों के किनारे जमा सामग्री को तत्काल हटाने के लिए संबंधित को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों के किनारे खतरा बन रहे पुराने पेड़ों को चिह्नित कर कटवाने की कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क मार्ग से जुड़े अधिकारियों को निर्माण पूरा होने के बाद एआरटीओ से पास की गई सड़कों का पूरा विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में बैठक में सीओ विपिन चंद्र पंत, सीईओ पद्मेंद्र सकलानी, डिप्टी सीएमओ डॉ. एनएस टोलिया, जिला आबकारी अधिकारी गोविंद मेहता, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा, ईओ राजदेव जायसी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed