{"_id":"6a4159b7634792841e00e52c","slug":"medical-store-operator-attacked-with-knife-fir-registered-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-126087-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मेडिकल स्टोर संचालक पर चाकू से हमला, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मेडिकल स्टोर संचालक पर चाकू से हमला, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा निवासी मेडिकल स्टोर संचालक प्रदीप माजिला पर भुवन चौबे ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली में दी तहरीर में प्रदीप माजिला ने आरोप लगाया कि 25 जून को वह अपनी दुकान से बाहर थे तभी भुवन सिंह चौबे और उसके एक अन्य साथी ने उन्हें पीट दिया। विरोध करने पर आरोपी भुवन चौबे ने चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपी से भविष्य में भी जान का खतरा जताया है। कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद