फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Medical Camp in Chachai

कपकोट के चचई गांव में एक माह में तीन लोगों की मौत से दहशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Medical Camp in Chachai
कपकोट के चचई गांव में रैपिड एंटीजन टेस्ट लेता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक के चचई गांव में एक माह के अंतराल में बीमारी से तीन लोगों की मौत हो गई। इससे लोग सकते में आ गए हैं। मृतकों में दो बच्चे भी हैं। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। 150 लोगों की रैपिड एंटिजन जांच की है। कुछ लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गांव के खड़क राम (50), दिव्या (11) और नीरज कुमार (14) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इनमें से एक की मौत दो जुलाई, दूसरे की पांच जुलाई और तीसरे की मौत 22 जुलाई को हुई थी। इनमें से खड़क राम का इलाज बरेली के राममूर्ति अस्पताल में चल रहा था। दो का जिला मुख्यालय में इलाज किया जा रहा था। 21 दिन के अंतराल में तीन लोगों की मौत से गांव के लोग चिंतित हैं। स्थानीय लोगों की मांग पर सीएचसी कपकोट के डॉ. बृजेश रावत और उनकी टीम ने बुधवार को स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच की। बृहस्पतिवार को टीम ने 150 लोगों का रैपिड एंटिजन टेस्ट किया। क्षेत्र के लोगों ने कनलगड़ घाटी के सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

चचई गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत टाइफाइड से हुई थी। 14 वर्षीय बालक को खांसी, बुखार की शिकायत थी। मृतक 11 वर्षीय लड़की के गुर्दे खराब हो गए थे। मृतकों के परिजनों ने बीमारी से संबंधित कागजात जला दिए हैं। इसके बावजूद गांव में कुछ लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. बीडी जोशी, सीएमओ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed