फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Medels won by the children.

Bageshwar News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर अव्वल

Wed, 23 Aug 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 23 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Medels won by the children.
बागेश्वर। राज्य स्तरीय सब जूनियर और सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 स्वर्ण, पांच रजत और आठ कांस्य पदक जीते। खिलाड़ियों ने 34 पदक के साथ प्रदेश में पहला स्थान पाया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 अगस्त तक ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर सिटी क्लब में हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 जिलों के 275 से अधिक खिलाड़ियों ने भागीदारी की। बागेश्वर के खिलाड़ियों ने हर बार की तरह शानदार प्रदर्शन कर अपनी छाप छोड़ी। प्रतियोगिता के निदेशक और द्रोणाचार्य अवार्डी कोच कमलेश तिवारी ने बताया कि जिले के सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को डीएम अनुराधा पाल, सीईओ गजेंद्र सिंह सौन, संघ के प्रदेश महासचिव चंद्रविजय सिंह बिष्ट, प्रभारी क्रीड़ाधिकारी गुंजन बाला, अनिल कार्की, दरवान सिंह परिहार, किरन नेगी, ललित नेगी आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन



इन खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक
बागेश्वर। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में देवाशीष दफौटी, देवांश तिवारी, नमन खेतवाल, गर्वित जोशी, यशराज देव, नैतिक रौतेला, आयुष दफौटी, प्रांजल बिष्ट, विवेक साह, महेंद्र परिहार, गजेंद्र परिहार, जगदीश जोशी, आयुष टम्टा, विवेक नेगी, याशिका कोरंगा, भूमिका टाकुली, लता कोरंगा, वर्षा देवली, कांति आर्या, चेतना टाकुली और प्रियंका रानी ने स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed