{"_id":"5df682ed8ebc3e879a408d6d","slug":"many-people-ill-in-bageshwar-bageshwar-news-hld3656957113","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर से कई ग्रामीण बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर से कई ग्रामीण बीमार
विज्ञापन
अमसरकोट बागेश्वर के चौहाना डोबा गांव में शीतलहर से बीमार ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करने पह
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। तीन दिन से चल रही शीतलहर से ग्राम चौहाना, डोबा में कई लोग बीमार हो गए हैं। रविवार को उनका प्राथमिक उपचार किया गया। सोमवार को एंबुलेंस से डॉक्टर के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव भेजने की तैयारी की जा रही है।
बारिश और बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे में कई लोग सर्दी, खासी, बुखार से बीमार होने लगे हैं। अमसरकोट क्षेत्र के ग्राम चौहाना, डोबा में भी ऐसी सूचना मिली है। ग्राम प्रधान भुवन सिंह टंगड़िया ने तहसीलदार नवाजिश खलिक से गांव में डॉक्टर भेजने की मांग की। इस पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने गांव जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीम ने ग्रामीणों को शीतलहर से बचने के उपाय बताए।
इस दौरान कई लोगों में बुखार, सिरदर्द, खांसी, जुकाम के लक्षण पाए गए। उन्हें मौके पर ही दवा दी गई। गांव के हितेश सिंह, रेखा, भगवती देवी, नीमा देवी, दीपा देवी, पनुली देवी, सपना, हंसी देवी, मयंक सिंह, साबुली देवी सहित 36 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार भूपाल सिंह मटियानी आदि रहे। स्वास्थ्य विभाग को ग्राम चौहाना डोबा निवासी कुनाल सिंह का 13 वर्षीय पुत्र दर्शन सिंह घायलावस्था में द्वारिकाछिना के पास मिला। इस टीम ने दर्शन को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
विज्ञापन
सीएचसी कांडा के प्रभारी डॉ. हरीश पोखरिया ने बताया कि चौहाना, डोबा गांव में वायरल फैलने की सूचना मिली थी लेकिन गांव में 33 ग्रामीण सर्दी, खांसी, जुकाम की बीमारी से पीड़ित थे। वह विभागीय एंबुलेंस लेकर गांव जा रहे थे लेकिन द्वारिकाछिना के पास हो रहे भूस्खलन में एंबुलेंस फंस गई। इस कारण उन्होंने डॉ. अमित आनंद, फार्मासिस्ट महिपाल सिंह कर्म्याल, एएनएम उमा आगरी को गांव भेजा। गांव के एक शराबी में पीलिया के भी लक्षण मिले हैं। उसे भी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। विभागीय टीम सोमवार को भी गांव जाएगी।