फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Man who fires in forest arrested, two women died after being caught by fire

पुड़कुनी के जंगल में आग लगाने वाला गिरफ्तार, आग की चपेट में आने से दो महिलाओं की हो गई थी मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
Man who fires in forest arrested, two women died after being caught by fire
बागेश्वर के कपकोट में पुलिस की गिरफ्त में जंगल में आग लगाने का आरोपी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। कपकोट के पुड़कुनी (चचई) के जंगल में आग लगाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जंगल में लगी आग की चपेट में आने से चचई गांव की दो महिलाओं की मौत हो गई थी। आरोपी 64 साल का बुजुर्ग है। उसके खिलाफ मृतका नंदी देवी के पति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जंगल की आग की चपेट में आने से मरी मृतका नंदी देवी के पति मदन राम निवासी चचई ने रविवार को मौके पर ही कपकोट थाने के प्रभारी निरीक्षक तिलक राम वर्मा को तहरीर दी कि उसकी पत्नी की मृत्यु धरम सिंह निवासी पुड़कुनी के जंगल में लगाई आग से हुई हैै।
विज्ञापन

मदन राम की तहरीर के आधार पर थाना कपकोट में आईपीसी की धारा 304, 26 (ख) वन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक ने टीम गठित की थी। उप निरीक्षक सुष्मिता राणा के नेतृत्व में गई पुलिस टीम ने आरोपी धरम सिंह को रविवार शाम पुड़कुनी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने जंगल में आग लगाने की बात स्वीकार की है। आरोपी का कहना है कि आग लगाने के बाद नई घास आती है, इसीलिए उसने जंगल में आग लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल भगत राम, कांस्टेबल त्रिभुवन मर्तोलिया शामिल थे। बता दें कि शनिवार को पुड़कुनी के जंगल में लगी आग से चचई निवासी नंदी देवी और इंदिरा देवी की मौत हो गई थी। एक अन्य महिला गंगा देवी घायल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed