{"_id":"637136a43b0bc01b27168cff","slug":"man-attacked-by-bear-in-jubra-village-bageshwar-news-hld481906073","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुबरा गांव में भालू ने बुजुर्ग को किया बुरी तरह से जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुबरा गांव में भालू ने बुजुर्ग को किया बुरी तरह से जख्मी
विज्ञापन
भालू के हमले में जख्मी शेर सिंह। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कपकोट के ग्राम पंचायत भनार के तोक जुबरा में भालू के हमले में अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
रविवार को जुबरा निवासी शेर सिंह (55) पुत्र भीम सिंह पर घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर भालू ने हमला कर दिया। जान पर बन आई तो शेर सिंह ने भी हौसला दिखाया। भालू से मुकाबला करने लगे। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों के हल्ला मचाने से भालू जंगल की ओर भाग गया। तब तक शेर सिंह बुरी तरह से जख्मी हो चुके थे। परिवारजन और गांव के लोग उन्हें कपकोट अस्पताल लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि शेर सिंह की हालत खतरे से बाहर है। उनके मुंह को भालू ने बुरी तरह से नोचा है।
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि जंगल से सटे इस इलाके में भालू का खतरा बना रहता है। लोगों को भालू के हमले का भय बना रहता है। वन विभाग को इन्हें रोकने के इंतजाम करने चाहिए।
बैजनाथ और गढ़खेत में तेंदुए का आतंक
गरुड़ (बागेश्वर)। बागेश्वर वन प्रभाग के गढ़खेत और बैजनाथ रेंज के ग्रामीण तेंदुए के आतंक से भयभीत हैं। गैरलेख और पडियारखेत के ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार रातभर क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
इधर, रेंजर हरीश खर्कवाल और सुरेंद्र सिंह नेगी ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे शाम को अकेले आवाजाही न करें। सतर्क रहें और वन विभाग से लगातार संपर्क बनाए रखें। उन्होंने बताया कि तेंदुओं को पिंजरे में कैद करने के संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी को लिखा गया है। संवाद