{"_id":"636fe389291b5c50061b8b14","slug":"lohaghat-and-pithoragarh-wins-badminton-championship-bageshwar-news-hld4818059163","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट और पिथौरागढ़ ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट और पिथौरागढ़ ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता
विज्ञापन
बागेश्वर में ट्रॉफी के साथ अंतरमहाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता की विजेता टीम। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। इंडोर स्टेडियम में आयोजित एसएस जीना विश्वविद्यालय की दो दिनी अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया है। बालक वर्ग में डिग्री कॉलेज लोहाघाट की टीम और बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में आठ टीमों के 51 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में पिथौरागढ़, बागेश्वर, मुनस्यारी, द्वाराहाट, चौखुटिया, बलुवाकोट, बागेश्वर डिग्री कॉलेज और अल्मोड़ा कैंपस की टीमों ने भाग लिया। बालक वर्ग में डिग्री कॉलेज लोहाघाट की टीम विजेता और डिग्री कॉलेज पिथौरागढ़ की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ विजेता और अल्मोड़ा की टीम को उपविजेता का खिताब मिला। बैडमिंटन के एकल पुरुष वर्ग में पिथौरागढ़ के कैलाश सिंह विजेता और लोहाघाट के अमन विश्वकर्मा उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में बागेश्वर की मोनिका देव विजेता और अल्मोड़ा की भावना कनवाल उपविजेता रहीं।
समापन दिवस पर बोलते हुए डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसएस धपोला ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को नार्थ जोन की प्रतियोगिता में भागीदारी का मौका मिलेगा। वहां पर विवि के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. लियाकत अली भी थे। संचालन पीजी कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. मनोज टम्टा ने किया।