{"_id":"593ad3784f1c1b8d6b9c7dc1","slug":"link-to-ration-card-base-only-if-available","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड से लिंक कराइए आधार, तभी मिलेगा राशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड से लिंक कराइए आधार, तभी मिलेगा राशन
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 46,176 लोगों ने अपना आधार नंबर राशन कार्ड से लिंक नहीं किया है। इसके अलावा 664 राशन कार्ड ऐसे हैं, जिनके सदस्य तो दूर मुखिया ने भी अपना आधार नंबर राशन कार्ड से नहीं जोड़ा है। राशन कार्ड से आधार नंबर नहीं जोड़ने वाले कार्ड धारकों को अब सस्ता गल्ला की दुकानों से राशन नहीं मिलेगा। पूर्ति विभाग ने राशन कार्ड से आधार नंबर लिंक कराने को लेकर 15 जून तक का समय दिया है।
विज्ञापन
शासन के निर्देशों के तहत राशन कार्डों को आधार नंबर से जोड़ा जाना जरूरी है। इसके लिए पूर्ति विभाग की ओर से सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं के माध्यम से कार्ड धारकों के आधार नंबर लिए जा रहे हैं। बागेश्वर जिले में 65,938 राशन कार्ड धारक हैं। इन राशन कार्डों में 2,91,071 सदस्य शामिल हैं। कुल राशन कार्डों में से 65274 राशन कार्ड आधार से लिंक हो चुके हैं, लेकिन इन राशन कार्डों में शामिल सभी सदस्यों के आधार नंबर लिंक नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
ऐसे सदस्यों की संख्या 46,176 है, जबकि 664 राशन कार्ड ऐसे हैं, जिनमें अभी तक राशन कार्ड के सदस्य तो दूर मुखिया का भी आधार नंबर राशन कार्ड से नहीं जुड़ पाया है। नए निर्देशों के तहत पूर्ति विभाग को यूनिट के हिसाब से ही राशन मिलना है। ऐसे में जो राशन कार्ड अभी तक आधार नंबर से नहीं जुड़े हैं, उन्हें सस्ता गल्ला की दुकानों में खाद्यान्न नहीं मिल पाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी जेएस कंडारी ने बताया कि राशन कार्डों को आधार नंबर से जोड़ा जाना जरूरी है।
विज्ञापन
98.99 प्रतिशत राशन कार्ड आधार नंबर से जोड़े जा चुके हैं। जबकि राशन कार्ड में शामिल सदस्यों को आधार से लिंक करने का काम 84.14 प्रतिशत हुआ है। राशन कार्ड धारकों और कार्ड में शामिल सदस्यों को 15 जून तक का समय दिया गया है, जो आधार नंबर लिंक नहीं कराएंगे उन्हें राशन नहीं मिल पाएगा।