फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Library in The Name of Dr Ambedkar

Bageshwar News: डॉ. आंबेडकर की स्मृति में पुस्तकालय खोलने की मांग

Wed, 14 May 2025 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 14 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Library in The Name of Dr Ambedkar
बागेश्वर। आंबेडकर जन जागृति ने समिति ने बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के नाम पर पुस्तकालय खोलने और उनकी मूर्ति की स्थापना करने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। मंगलवार को समिति के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार आर्य के नेतृत्व में लोग डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूर्व आंबेडकर भवन दैवी आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था। नये निर्माण के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने अन्य स्थान पर निर्माण कार्य के लिए समाज कल्याण विभाग को भूमि का चयन करने के निर्देश दिए थे। राजस्व उप निरीक्षक ने भूमि का नक्शा और खतौनी 2023 में एसडीएम के माध्यम से जिला कार्यालय को भेज दिया था, लेकिन वर्तमान तक अभी तक निर्माण कार्य नहीं हो पाया है। उन्होंने शीघ्र पुस्तकालय और मूर्ति की डीपीआर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed