फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Contractors' association stages symbolic lockout; warns of indefinite agitation.

Bageshwar News: ठेकेदार संघ ने की सांकेतिक तालाबंदी, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

Tue, 22 Sep 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 22 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Contractors' association stages symbolic lockout; warns of indefinite agitation.
बागेश्वर। लंबे समय से बकाया भुगतान की समस्या से जूझ रहे ठेकेदार संघ ने मंगलवार को जल निगम, जल संस्थान और सिंचाई विभाग में एक दिवसीय सांकेतिक तालाबंदी की। इस संबंध में आयोजित बैठक में ठेकेदारों ने उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार करते हुए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को चेतावनी पत्र भेजा है। ठेकेदार संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि विभागों को पूर्व में भी भुगतान संबंधी दिक्कतों से अवगत कराया जा चुका था लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। यदि शीघ्र ही बकाये का निस्तारण नहीं किया गया तो दो अक्तूबर से तीनों विभागों में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी जो भुगतान मिलने तक जारी रहेगी। संघ ने डीएम, एसपी, एसडीएम और तीनों विभागों के अधिकारियों को सूचित कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दो अक्तूबर के बाद होने वाली तालाबंदी की पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन और संबंधित विभागों की होगी। ज्ञापन देने वालों में भुवन भट्ट, महेश सिंह, नारायण सिंह, नंदन सिंह, मोहन चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed