फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Leopard pounces on woman cooking food

Bageshwar News: खाना बना रही महिला पर झपटा तेंदुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Leopard pounces on woman cooking food
बागेश्वर के जिला अस्पताल में उपचार कराने पहुंची तेंदुए के हमले में घायल कमला देवी। संवाद
बागेश्वर। नगर से ग्रामीण अंचलों तक तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है। तुपेड़ गांव में तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। परिवार वालों के शोर मचाने पर तेंदुआ भागा और महिला की जान बच सकी। जख्मी महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे कमला देवी (40) पत्नी दयाल सिंह घर के समीप ही बने रसोईघर में खाना बना रही थी। परिवार के लोग घर के भीतर थे। इसी दौरान बाहर की तरफ खुलने वाले किचन के दरवाजे से तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुए ने महिला के हाथ पर पंजा मारकर उसे जख्मी कर दिया। हमला होते ही महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

परिवार के अन्य लोग भी शोर मचाते हुए किचन में आए। अचानक शोरगुल होने से तेंदुआ भाग गया। परिजन कमला देवी को जिला अस्पताल लेकर आए। उन्होंने बताया कि गांव में लगातार तेंदुए की धमक बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रभावित को मुआवजा देने और तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि तेंदुए के हमले की घटना की जांच कर महिला को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed