फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Legislators sitting on dharna against neglect

उपेक्षा के खिलाफ धरने पर बैठे विधायक

Tue, 20 Sep 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 20 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Legislators sitting on dharna against neglect
ध्‍ारने में बैठे ‌ ‌‌विध्‍ाायक दास  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास ने विकास भवन में धरना देकर जिला और राज्य योजना में भाजपा विधायक, जिला पंचायत सदस्य और ब्लाक प्रमुखों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। दस दिन के भीतर जिला योजना 2016-17 की कार्ययोजना निरस्त न किए जाने पर फिर से धरने में बैठने की चेतावनी दी।  


जिला और राज्य योजना में भाजपा विधायक, जिला पंचायत सदस्य और ब्लाक प्रमुखों की उपेक्षा किए जाने के विरोध में सोमवार को बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विकास भवन पहुंचकर धरने में बैठ गए। विधायक दास ने कहा कि जिला योजना व राज्य योजना में उनके साथ ही भाजपा के जिला पंचायत सदस्यों व ब्लाक प्रमुखों की उपेक्षा की गई है। उन्होंने शासन प्रशासन से जिला और राज्य योजना की कार्ययोजना को निरस्त करने, लोनिवि द्वारा शासनादेश के विरुद्घ बनाई गई सूची निरस्त करने, पर्यटन विभाग द्वारा रखी गई योजनाएं शासनादेश के अनुसार बनाने की। 
विज्ञापन



इस मौके पर पीआरडी के जवानों और उपनल कर्मियों को तत्काल मानदेय देने, लोनिवि की ओर से जिला योजना में प्रस्तावित योजनाओं का कार्य लोनिवि से ही कराने की मांग भी उठाई गई। मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती ने सभी विभागों के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर वार्ता की। सीडीओ की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर विधायक ने धरना समाप्त किया।  विधायक के साथ धरना देने वालों में पूर्व मंत्री बलवंत भौंर्याल, कपकोट के ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, हीरा सिंह, खड़क टंगड़िया, गिरीश परिहार, मनोज ओली, भूपाल रौतेला, शिव सिंह बिष्ट, गोविंद टंगड़िया, खड़क दफौटी आदि बैठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार ने विधायक के धरने को राजनीति से प्रेरित बताया। उनका कहना है कि जिला योजना जिला पंचायत सदस्यों की होती है। सभी जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्रों में विकास कार्य हो रहे हैं। अपने विधान सभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से ही विधायक को क्यों आपत्ति है यह समझ से परे है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष का कहना है कि जिला योजना में किसी भी जिला पंचायत सदस्य या ब्लाक प्रमुखों की उपेक्षा नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed