फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Large trucks freight from clay mines closure

खड़िया खदानें बंद होने से बड़ा ट्रकों का भाड़ा

Sat, 01 Apr 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sat, 01 Apr 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर खड़िया खदानें बंद होने से मैदानी क्षेत्रों से ट्रकों का आना बंद हो गया है। खनन सामग्री ढोने वाले अधिकांश ट्रक और डंपर खड़े हैं। सड़कों में ट्रकों की कमी के कारण सामान का भाड़ा 25 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ गया है। 

बागेश्वर जिले की खड़िया खदानों से हर साल लगभग तीन लाख टन खड़िया निकालकर मैदानी क्षेत्रों को ले जाई जाती है। हाइकोर्ट द्वारा अगले चार माह तक खनन पर रोक लगाने के निर्देशों के बाद बागेश्वर जिले की खड़िया खदानों में काम पूरी तरह से बंद हो गया है। इन खदानों में काम बंद होने से मजदूर खाली हाथ बैठे हैं। 
विज्ञापन


खड़िया ढुलान के लिए लगे सैकड़ों वाहनों के पहिये भी थम गए हैं। जहां एक ओर खनन सामग्री ढोने वाले स्थानीय ट्रक खड़े हो गए हैं वहीं मैदानी क्षेत्र से ट्रकों का आना बंद भी हो गया है। मैदानी क्षेेत्रों से खड़िया ढुलान के लिए बड़ी संख्या में ट्रकों के आने से यहां पर लोगों को कुछ रियायत मिल जाती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक लगभग 70 रुपये प्रति क्विंटल भाड़ा लिया जाता था लेकिन अब कुछ ट्रक मालिकों ने भाड़ा बढ़ाकर 95 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इससे व्यापारियों के साथ ही आम जनता पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed