फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Education Department cracks down on teachers' tardiness; action to be taken against those failing to reach school on time.

Bageshwar News: शिक्षकों की लेट-लतीफी पर शिक्षा विभाग सख्त, समय पर स्कूल न पहुंचने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 25 Aug 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 25 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Education Department cracks down on teachers' tardiness; action to be taken against those failing to reach school on time.
बागेश्वर। जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के देर से पहुंचने की लगातार मिल रही शिकायतों को सीईओ ने बेहद गंभीरता से लिया है। लेट-लतीफी के ढर्रे पर नकेल कसने के लिए शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए जिले के सभी बीईओ को विद्यालयों में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों अमर उजाला में प्रकाशित समाचार और डीएम कार्यालय में जनता दरबार के दौरान कांडा के ग्रामीण की शिकायत के बाद सीईओ ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों में पठन-पाठन का माहौल बनाए रखने के लिए शिक्षकों का निर्धारित समय पर पहुंचना अनिवार्य है। अक्सर दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षकों के देरी से आने के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिक्षकाें के स्कूल में समय पर नहीं पहुंचने से विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


सीईओ, विनय कुमार ने बताया कि शिक्षकों की लेट-लतीफी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी बीईओ को अपने-अपने क्षेत्रों में विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। जो भी शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचेंगे या अनधिकृत रूप से गायब पाए जाएंगे उनके खिलाफ विभागीय नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई और वेतन कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed