फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Changes to the State Guest House design finalized; it will feature a 20-bed dormitory.

Bageshwar News: राज्य अतिथि गृह के डिजाइन में बदलाव तय, 20 बेड की होगी डोरमेट्री

Tue, 25 Aug 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 25 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Changes to the State Guest House design finalized; it will feature a 20-bed dormitory.
बागेश्वर। बागेश्वर में प्रस्तावित 19.30 करोड़ रुपये की लागत वाले राज्य अतिथि गृह के निर्माण को लेकर नया अपडेट सामने आया है। सोमवार को सचिव राज्य संपत्ति एवं आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की समीक्षा बैठक में कार्यदायी संस्था लोनिवि को भवन के डिजाइन और सुविधाओं में कई महत्वपूर्ण संशोधन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि राज्य अतिथि गृह का निर्माण अनिवार्य रूप से पारंपरिक पहाड़ी वास्तुशैली पर आधारित होगा। मुख्य भवन और प्रवेश द्वार पर राज्य अतिथि गृह का लोगो और साइनेज प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा प्रस्तावित डोरमेट्री कक्ष की क्षमता बढ़ाकर 20 व्यक्तियों के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

परिसर में उपलब्ध अतिरिक्त भूमि का बेहतर उपयोग करते हुए कार्ययोजना में एक नया स्टोर रूम शामिल करने को भी कहा गया है। सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने लोनिवि के ईई ऋषिराज वर्मा को सभी संशोधनों को शामिल करते हुए संशोधित कार्ययोजना तत्काल शासन के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय खंड, लोनिवि के ईई ऋषिराज वर्मा ने बताया कि उच्च अधिकारियों की ओर से समीक्षा बैठक में राज्य अतिथि गृह के निर्माण को लेकर जो भी महत्वपूर्ण सुझाव और संशोधन दिए गए हैं, उन्हें कार्य योजना में शामिल किया जा रहा है। पहाड़ी वास्तुशैली, 20 बेड की डोरमेट्री क्षमता और अतिरिक्त स्टोर रूम की व्यवस्था के साथ संशोधित प्रस्ताव तैयार कर अतिशीघ्र शासन को भेजा जाएगा, ताकि निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed