{"_id":"64aef52c5d281e608f047194","slug":"landslide-in-bageshwar-bageshwar-news-c-8-1-hld1018-188036-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: काफलीगैर से पासदेव में मकान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: काफलीगैर से पासदेव में मकान क्षतिग्रस्त
Thu, 13 Jul 2023 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट/कौसानी/कांडा। बारिश के दौरान जिले के काफलीगैर तहसील के पासदेव गांव में आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया। बागेश्वर की छह सड़कों पर यातायात बाधित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें से दो सड़कें लंबे समय से बंद हैं। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था। बागेश्वर में 15, कपकोट में 20 और गरुड़ क्षेत्र में 9 मिमी बारिश हुई।
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बीते मंगलवार की रात बारिश के दौरान काफलीगैर तहसील के पासदेव निवासी दीपा शाही पत्नी गोविंद सिंह का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते परिवार के चार सदस्य प्रभावित हो गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बीते 30 जून से बंद सूपी-झूनी और चार जुलाई से बंद काफलीकमेड़ा सड़क पर बुधवार को भी यातायात बंद रहा। दोनों सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं। सड़कों का काफी बड़ा हिस्सा दरक गया है। बुधवार को ढप्टी-झांकरा, ओखलधार-पपों-रताईस, कमेड़ीदेवी-भैंसूड़ी, कुचौली-मलसूना-टकनार सड़क मलबा और बोल्डर गिरने से बाधित हो गईं। सड़कों को खोलने का काम किया जा रहा है। बारिश से जिला मुख्यालय के साथ ही कपकोट, कांडा, कौसानी में जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।
विज्ञापन
बुरी तरह से दरक रही काफलीकमेड़ा की पहाड़ी
बागेश्वर। जिले के काफलीकमेड़ा की पहाड़ी दरक रही है। इससे काफलीकमेड़ा सड़क पर रौखड़ बन गया है। सड़क को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। बीते मंगलवार को डीएम अनुराधा पाल ने काफलीकमेड़ा में भूस्खलन प्रभावित इलाके का दौरा किया था। खतरे को देखते हुए डीएम सड़क का अलाइमेंट बदलने के निर्देश पीएमजीएसवाई डिवीजन के अभियंताओं को दिए हैं, ताकि बरसात के सीजन में सड़क बाधित होने की समस्या से निजात मिले।