फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Koshyari raised the issue of all-weather road with Gadkari

Bageshwar News: कोश्यारी ने गडकरी के सामने उठाया ऑलवेदर रोड का मामला

Tue, 10 Oct 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 10 Oct 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Koshyari raised the issue of all-weather road with Gadkari
नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से वार्ता करते पूर्व राज्यपाल भगत ​सिंह
बागेश्वर। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के दूसरे मुख्यमंत्री रहे भगत सिंह कोश्यारी ने कुमाऊं और गढ़वाल में सड़क से वंचित क्षेत्रों में सड़क मार्गों के विकास के साथ मानसखंड परियोजना के अंतर्गत आने वाले प्रमुख शहरों की सड़कों को ऑलवेदर रोड से जोड़ने का मामला केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सामने उठाया है।
विज्ञापन


सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उत्तराखंड में सड़कों के विकास पर चर्चा की। कोश्यारी ने कुमाऊं और गढ़वाल में सड़कों के विकास का मामला मंत्री के सामने उठाया। कोश्यारी ने मानसखंड परियोजना में शामिल अल्मोड़ा, बागेश्वर, मुनस्यारी, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, थल, डीडीहाट और राज्य के अन्य क्षेत्रों की सड़कों को ऑल वेदर रोड में तब्दील करने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों की सड़कों को नुकसान पहुंचता है। ऑल वेदर रोड बनने के बाद इस समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन


कोश्यारी ने कहा कि राज्य में सड़कों का विकास बेहद जरूरी है। केंद्र और राज्य सरकार उत्तराखंड में सड़कों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। आगे भी सड़कों के विकास के लिए प्रयास किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





कोट

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से वार्ता सकारात्मक रही है। इसके परिणाम जल्द सामने आएंगे। मंत्री ने मानसखंड परियोजना में शामिल सड़कों को ऑलवेदर सड़कों में तब्दील करने का आश्वासन दिया है। -भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व राज्यपाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed