फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kirtik Purnima and Gurunanak Jayanti celebrated with respect

श्रद्धा पूर्वक मनाई कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक जयंती

Sat, 04 Nov 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sat, 04 Nov 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Kirtik Purnima and Gurunanak Jayanti celebrated with respect
बागेश्वर में सूर्य का अर्घ्य देते श्रद्धालु। - फोटो : amar ujala

जिले में कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। श्रद्धालुओं ने सरयू और गोमती के संगम पर डुबकी लगाकर सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद पौराणिक बागनाथ, काल भैरवनाथ और बाणेश्वर भगवान के मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। लोगों ने मंदिर में पंडितों से रुद्री पाठ करवाया।

विज्ञापन


उधर, शिखर पर्वत स्थित श्री श्री 1008 मूल नारायण भगवान के मंदिर में सार्वजनिक रूप से गोदान किया गया। वहां श्री महंत उत्तमानंद महराज, विधायक बलवंत भौर्याल, ब्लाक प्रमुख मनोहर राम आदि थे। मंदिर के पुजारी प्रेम सिंह धामी ने श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया। 
विज्ञापन


इधर गुरुनानक जयंती के मौके पर नगर के थणा साहिब गुरुद्वारे को मनमोहक तरीके से सजाया गया। गुरुद्वारे में विशेष शबद कीर्तन हुए। गुरुद्वारे के ग्रंथी जगदीप सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया। बाद में हुए भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष किशन सोनी, वीर सिंह, हरीश सोनी, सिमरन दीप कौर, डॉ. हर्ष मेहरा, महीप सिंह, कमलेश, अमित रस्तोगी, सोमनाथ सोनी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed