फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kin of the deceased

हत्यारे शिक्षक को मिले फांसी की सजा

Sat, 08 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 08 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Kin of the deceased
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। दो दिन पहले एक शिक्षक ने धारदार हथियार से गला काटकर दलित युवक की हत्या कर दी थी। इस युवक की पत्नी का कहना है कि वह अपने बच्चों को मेहनत-मजदूरी करके पाल लेगी, लेकिन उसकी मांग उजाड़ने वाले हत्यारे को फांसी की सजा मिले। वह कभी भी उस हत्यारे को देखना  नहीं चाहेगी। 

विज्ञापन


सानीउडियार के भेटा गांव में गेहूं पिसाने गए सोहन राम की गांव के ही शिक्षक ललित कर्नाटक ने कहासुनी के बाद धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से पूरा क्षेत्र सन्न है तो सोहन के परिवार पर दुखों का पहाड़ सा टूट पड़ा है। बेटे की मौत की खबर से मृतक के पिता फकीर राम के मुंह से बोल नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन


बुढ़ापे में जवान बेटे की हत्या से मां शांति देवी भी बदहवासी हैं। दो मासूम बच्चों को घटना के बारे में अधिक जानकारी नहीं है, वह इतना ही जानते हैं कि अब उनके पिता कभी घर नहीं लौटेंगे, लेकिन मृतक की पत्नी मीना देवी पति की हत्या से पूरी तरह टूटने के बावजूद बच्चों को सीने से लगाकर खुद को भी और अपने बूढ़े सास-ससुर को भी हौसला दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात माह की गर्भवती मीना देवी को अपने उस बच्चे की भी चिंता है जिसके सिर से पैदा होने से पहले ही पिता का साया उठ चुका है। इसके बावजूद उसने बच्चों के लिए गजब का हौसला रखा है। सिसकियों और आंखों से लगातार बह रही आंसुओं की धार के बीच उसने दोनों मासूम बच्चों को सीने से लगा रखा है। बार-बार रो रही मीना का कहना है कि बिना वजह उसके पति की हत्या कर दी गई।  

बागेश्वर। भेटा गांव में धारदार हथियार से वार कर मारे गए सोहन राम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों केे सौंप दिया। शुक्रवार को सरयू संगम पर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। सोहन के अंतिम संस्कार में विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए। इस घटना पर दुख जताते हुए लोगों ने हत्यारोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

बागेश्वर। सोहन की हत्या करने वाले शिक्षक ललित कर्नाटक को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। हत्या के मामले की जांच सीओ रायमन सिंह कर रहे हैं। इस मामले में आरोपी शिक्षक के भाई आनंद कर्नाटक और पिता घनश्याम कर्नाटक के खिलाफ भी कांडा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल उन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कांडा के थानाध्यक्ष केएस रावत ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

बागेश्वर। सानीउडियार के भेटा गांव में हुई युवक की हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को जब सोहन राम गेहूं पिसाने चक्की में गया था तो डीजल चक्की से बाहर निकलने के बाद उसने थूका था। पास में खड़ा शिक्षक ललित कर्नाटक इससे भड़क गया। विवाद बढ़ने पर उसने दरांती से सोहन राम का गला काट दिया। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पूर्व भी हत्यारोपी शिक्षक थूकने को लेकर एक युवक सुंदर राम को पीटने चला गया था। तब आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाया था।

बागेश्वर। भेटा गांव में सोहन की हत्या के बाद मृतक के घर का चूल्हा नहीं जला है। उसकी पत्नी और माता-पिता गहरे सदमे में हैं। तीनों के गले से बातचीत करने के लिए ठीक से आवाज नहीं निकल रही तो खाना कैसे उतरे। मासूम बच्चों को पड़ोस के लोग भोजन, दूध दे रहे हैं। घटना के बाद से लोगों में गम और गुस्सा व्याप्त है। सभी लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 


बागेश्वर। मृतक सोहन के दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी मीना देवी इस समय सात माह के गर्भ से है, लेकिन दुखद बात यह है कि गर्भ में पल रहे शिशु के सिर से पिता का साया पैदा होने से पहले ही उठ गया। जो भी मीना देवी को ढांढस बंधाने के लिए उससे मिल रहा है, उसकी आंखें डबडबा जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed