फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Khusiyon ki sawari For ANC case

खुशियों की सवारी संचालित न होने से एंबुलेंस से भेजे जच्चा-बच्चा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Khusiyon ki sawari For ANC case
बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती जानकी देवी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। खुशियों की सवारी उपलब्ध न होने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने काफी जद्दोजहद के बाद जच्चा-बच्चा को एंबुलेंस से उनके घर भेजा।
विज्ञापन

रविवार रात लौंबाज (गरुड़) की जानकी देवी पत्नी खीम सिंह ने सामान्य प्रसव के जरिए जिला अस्पताल में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। मां और बच्चे की स्थिति सामान्य होने पर सोमवार को दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई लेकिन लॉकडाउन के कारण परिजनों को घर ले जाने के लिए वाहन नहीं मिला। परिजनों ने वाहन के लिए इधर-उधर चक्कर काटे लेकिन कोई भी वाहन नहीं मिला। जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने अस्पताल प्रबंधन के साथ ही विधायक चंदन राम दास से बात सकी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने जच्चा-बच्चा को घर भेजने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि अनुबंध न होने के कारण अप्रैल 2019 से खुशियों की सवारी बंद है। नया अनुबंध होने के बाद ही सेवा का संचालन हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed