{"_id":"612bdf7b8ebc3e7c2922100a","slug":"kapkot-karmi-motorway-deteriorated-drivers-and-passengers-are-getting-upset-bageshwar-news-hld4361820189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग हुआ बदहाल, वाहन चालक और यात्री हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग हुआ बदहाल, वाहन चालक और यात्री हो रहे परेशान
विज्ञापन
कपकोट-कर्मी सड़क पर आया मलबा। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मानसूनी बारिश के बाद कपकोट तहसील क्षेत्र के मोटर मार्ग खस्ताहाल हो गए हैं। कपकोट-कर्मी सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। भूस्खलन के कारण सड़क पर अधिकांश स्थानों में मलबा जमा है। कई स्थान पर सुरक्षा दीवारें भी ध्वस्त हो गई है। 18 किमी लंबी सड़क वाहन चालकों को आवाजाही के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों को भी बदहाल मोटर मार्ग पर सफर करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग से कर्मी, दोबाड़, बघर, सरण, बदियाकोट, सोराग, खाती, वाछम, तीख, डौला, धूर सहित कई गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। मानसूनी बारिश शुरु होने के बाद मोटर मार्ग पर एक दर्जन से अधिक बार यातायात बाधित हुआ है। जुलाई महीने में सुमती गधेरे में पुल टूटने के कारण 20 दिन से अधिक समय पर सड़क बंद रही थी। वहीं शनिवार को बारिश के बाद फुलवाड़ी के समीप गधेरे और पहाड़ी से गिरे मलबे के कारण सड़क पर आवागमन ठप रहा। रविवार को भी फुलवाड़ी के पास भारी मात्रा में मलबा जमा है। जिसके कारण वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा है।
कर्मी मोटर मार्ग पर रोजाना 30 से 35 टैक्सियों का संचालन होता है। इनमें कर्मी के अलावा पिंडर घाटी के वाहन प्रमुख हैं। मानसूनी बारिश से पूर्व ही सड़क की हालत खराब थी। इसको लेकर ग्रामीणों ने विभाग को सूचित भी कराया था। बारिश का सीजन शुरु होने के बाद सड़क खतरनाक हो गई है। ग्रामीण नारायण कर्म्याल, लोकपाल सिंह, भगत सिंह, स्वरूप सिंह, गोकुल देव आदि ने बताया कि कपकोट से लेकर कर्मी के बीच फुलवाड़ी के समीप, लिमटी गधेरे के पास, सुमती गधेरे के समीप, एनएनएम सेंटर के करीब भारी मात्रा में मलबा गिरने से सड़क बदहाल है। आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर सड़क की सुरक्षा दीवारें ध्वस्त हो गई हैं। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग पर पूर्व में क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत की जा चुकी है। मार्ग में निकासी नालियों की सफाई और मलबा हटाने का काम चल रहा है। सुरक्षा दीवार, कल्वर्ट निर्माण आदि के लिए प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी को भेजा गया है। बजट मिलते ही सड़क में सुधारीकरण का कार्य शुरु करा दिया जाएगा।
अनिल कुमार, अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई कपकोट