फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kanda Mahotsav

Bageshwar News: कलश यात्रा और छोलिया नृत्य के साथ कांडा महोत्सव का आगाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Kanda Mahotsav
कांडा महोत्सव में सांस्कृतिक मंच से रंगारंग कार्यक्रम पेश करते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कांडा के रामलीला मैदान में तीन दिनी कांडा महोत्सव का आगाज हो गया है। महोत्सव के शुभारंभ पर क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में भव्य कलश यात्रा निकाली। स्कूली छात्र-छात्राओं, भूतपूर्व सैनिकों और छोलिया नर्तकों ने आकर्षक झांकी में भागीदारी की। विद्यार्थियों ने मुख्य मंच से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर उपस्थित लोगों का मन मोहा। महोत्सव में प्रदेश के कई प्रमुख लोक कलाकार भी अपने फन का जौहर दिखाएंगे।
विज्ञापन

कांडा महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण और पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला ने किया।
विज्ञापन

महोत्सवों में होने वाले झोड़ा, चांचरी, भगनौल, बैर के माध्यम से लोक कलाकार हमारी पारंपरिक कलाओं का युवा पीढ़ी को बोध कराते हैं। लोक कलाकारों को भी इस तरह के आयोजन से बड़ा मंच मिलता है। सरकारी विभागों के स्टॉल आदि के माध्यम से महोत्सव में आने वालों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाती है। जिसका लाभ उठाकर लोग अपने जीवन को खुशहाल बनाते हैं। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष फर्स्वाण और पूर्व विधायक माजिला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले महोत्सव में हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलती है। आपसी मेल मिलाप बढ़ाने में भी इस तरह के आयोजन अहम भूमिका निभाते हैं। एसडीएम मोनिका ने महोत्सव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक मंच से विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने कुमाऊंनी, हिंदी, गढ़वाली, पंजाबी आदि गीतों में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। महोत्सव स्थल में कई व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें सजाई। बच्चों ने झूले और चरखों का भी आनंद उठाया। इस मौके पर महोत्सव अध्यक्ष हीरा सिंह कर्म्याल, किशोरी लाल वर्मा, गंगा लाल वर्मा, भूपाल सिंह नगरकोटी, दरपान सिंह धपोला, जितेंद्र वर्मा, आनंद धपोला, विरेंद्र नगरकोटी, मनीष कांडपाल, सविता नगरकोटी, भीम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed