फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Major fire at MRF center; three machines and materials reduced to ashes

Bageshwar News: एमआरएफ सेंटर में भीषण आग, तीन मशीनें और सामग्री जलकर राख

Fri, 30 Oct 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 30 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Major fire at MRF center; three machines and materials reduced to ashes
बागेश्वर में नगर पालिका के एमआरएफ गोदाम में लगी भीषण आग।
बागेश्वर। गरुड़ मोटर मार्ग स्थित नगर पालिका परिषद के एमआरएफ सेंटर में बृहस्पतिवार देर शाम भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में कूड़ा निस्तारण और प्रसंस्करण से जुड़ी तीन मशीनें और भारी मात्रा में एकत्र रिसाइकिल योग्य सामग्री जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग पास में स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण लगी जिसने देखते ही देखते पूरे सेंटर को अपने आगोश में ले लिया। सूचना मिलते ही पालिकाध्यक्ष सुरेश सिंह खेतवाल और ईओ विनोद सिंह जीना टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष, सुरेश सिंह खेतवाल ने बताया कि एमआरएफ सेंटर में लगी आग से पालिका को करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सेंटर में रखी तीन मशीनें और रिसाइकिल के लिए एकत्र सामग्री जलकर नष्ट हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग पास के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से लगी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed