{"_id":"688a64416a17ee68da0598ad","slug":"kamla-devi-retired-three-months-after-the-stipulated-period-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117524-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: तय अवधि के तीन महीने बाद सेवानिवृत हुईं कमला देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: तय अवधि के तीन महीने बाद सेवानिवृत हुईं कमला देवी
Wed, 30 Jul 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका में पर्यावरण मित्र के पद पर तैनात कमला देवी सेवानिवृत हो गई हैं। उन्हें विगत अप्रैल में सेवानिवृत्त हो जाना था लेकिन कर्मचारियों की गलती के कारण वह अब तक काम कर रहीं थी। करीब तीन महीने तक उन्होंने अतिरिक्त कार्य किया।
बुधवार को नगरपालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें विदाई दी गई। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि कमला देवी ने बताया कि उन्हें अप्रैल में सेवानिवृत्त होना था लेकिन दस्तावेज सही नहीं होने से पेंशन पटल क्लर्क उन्हें सूचना नहीं दे सके। आधार कार्ड और सर्विस बुक में अलग-अलग जन्मतिथि के कारण दिक्कत हुई। उन्होंने कमला के कार्यकाल की सराहना की। सभी लोगों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर ईओ मुहम्मद यामीन शेख समेत सभासद और कर्मचारी मौजूद रहे।