फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   January 20 to 27 candidates will be able to enroll

20 से 27 जनवरी तक प्रत्याशी नामांकन करा सकेंगे

Sun, 22 Jan 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 22 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
January 20 to 27 candidates will be able to enroll
उत्तराखंड - फोटो : ANI

बागेश्वर। जिले में नामांकन प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि 20 से 27 जनवरी तक राष्ट्रीय अवकाश को छोड़कर अन्य दिनों में प्रत्याशी नामांकन करा सकेंगे। पूर्वाह्न 11 बजे से शाम तीन बजे के बीच संबंधित न्यायालय कक्ष उपजिला मजिस्ट्रेट कपकोट, उपजिला मजिस्ट्रेट बागेश्वर में प्रत्याशी या उनके किसी प्रस्तावक के माध्यम से नामांकन करा सकेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्र के प्रारूप निर्धारित स्थान, समय पर लिए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्र की जांच के लिए उपजिला मजिस्ट्रेट कपकोट एवं उपजिला मजिस्ट्रेट बागेश्वर के न्यायालय कक्ष में 30 जनवरी के सुबह 11 बजे तक लिए जाएंगे।
विज्ञापन


नामांकन वापस लेने की सूचना एक फरवरी को अपराह्न तीन बजे से पहले दी जा सकेगी। इसकी अर्जी अभ्यर्थी या उसके प्रस्तावक या उसके निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से जो अभ्यर्थी द्वारा लिखित में प्राधिकृत कर विनिर्दिष्ट अफसरों में से किसी को भी उनके कार्यालय में देनी होगी। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतों की गिनती 11 मार्च को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed