{"_id":"5e776d508ebc3e6fe8310ce6","slug":"janta-carfeu-for-no-corona-bageshwar-news-hld378072735","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कर्फ्यू को शहर से गांव तक असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कर्फ्यू को शहर से गांव तक असर
विज्ञापन
बागेश्वर बाजार में बंद पड़ा पेट्रोल पंप। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/धरमघर/कपकोट/कांडा। जिले में जनता कर्फ्यू का व्यापक असर रहा। जिला मुख्यालय के साथ ही नगर और कस्बों में पेट्रोल पंप समेत सभी बाजार बंद रहे। केवल दवा की दुकानें खुली थी। शाम ठीक पांच बजे लोगों ने कोरोना की रोकथाम के कार्य में लगे सरकारी मुलाजिमों, स्वयंसेवी आदि लोगों के सम्मान में थाली और ताली बजाई।
जिला मुख्यालय में लोग सुबह से ही बाजार में नहीं निकले। बसों के साथ ही टैक्सियों का संचालन बंद रहा। इक्का-दुक्का दोपहिया और चौपहिया वाहन ही सड़कों पर दिखे। बाहर से कुछ टैक्सियों से महानगरों में नौकरी करने वाले लोग बागेश्वर पहुंचे। यहां से आगे को वाहन न मिलने पर इन लोगों को होटलों में रहना पड़ा। जिला मुख्यालय के साथ ही कपकोट नगर और कस्बाई बाजारों में सब्जी, खाने, चाय के होटल भी बंद रहे। कांडा बाजार भी पूरी तरह से बंद रहा। धरमघर, कपकोट, भराड़ी, शामा के साथ ही छोटे-छोटे कस्बे भी जनता कर्फ्यू के साथ खड़े दिखाई दिए। लोग घरों से बाहर ही नहीं निकले। रविवार को बैंकों के एटीएम खुले रहे लेकिन रकम निकासी के लिए लोग नहीं आए। एटीएम भी दिनभर सूने रहे।
बस चालक, परिचालकों को मिला गद्दे, रजाई सुखाने का मौका
बागेश्वर। लोगों ने जनता कर्फ्यू का उपयोग घरों, रेस्टोरेंटों की सफाई में किया। लोग सुबह से ही सफाई अभियान में जुटे रहे। जिला मुख्यालय में बस चालक, परिचालक बसों के भीतर रजाई, गद्दे सुखाते देखे गए। रोज आवाजाही के कारण बस चालक, परिचालकों को गद्दे, रजाई सुखाने का मौका भी कम ही मिल पाता है। जनता कर्फ्यू का बसों के चालक, परिचालकों ने अच्छा उपयोग किया।
विज्ञापन
लेकिन बिकती रही शराब
बागेश्वर। जिला मुख्यालय, नगर, कस्बे सारे बंद रहे लेकिन बागेश्वर की अंग्रेजी शराब की दुकान में आधा शटर खोलकर दिनभर शराब की बिक्री होती रही। बागेश्वर की अंग्रेजी शराब की दुकान में शटर का थोड़ा हिस्सा खोलकर सेल्समैन शराब की बिक्री करते रहे। बीच-बीच में शटर पूरा बंद कर दिया जा रहा था। जैसे ही कोई ग्राहक पहुंचता, शटर का थोड़ा हिस्सा खोलकर शराब बेची जा रही थी।
कोरोना को लेकर मॉकड्रिल की
बागेश्वर। कोरोना को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस, नगरपालिका, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना को लेकर मॉकड्रिल की। मॉकड्रिल के दौरान काल्पनिक कोरोना से प्रभावित मरीज को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। साइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने का उपक्रम किया गया। जिस वाहन से काल्पनिक वायरस पीड़ित मरीज को लाया गया। उस वाहन का नगरपालिका की टीम ने सैनिटाइज किया।
सेना कैंटीन बंद
बागेश्वर। कोरोना वायरस को देखते हुए सेना की स्थानीय कैंटीन अगले आदेश तक बंद कर दी गई है। सेना कैंटीन के मैनेजर कैप्टन एचएस मेहरा ने बताया कि कैंटीन को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों में कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू के दौरान पुलिस रही मुस्तैद
बागेश्वर। जनता कैर्फ्यू के दौरान पुलिस मुस्तैद रही। जिला मुख्यालय में हर तिराहे, चौराहे पर पुलिस के जवान मास्क पहनकर ड्यूटी दे रहे थे। जिले के थाना क्षेत्रों में भी पुलिस ने गश्त की।
श्मशान घाट में भी पसरा रहा सन्नाटा
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के एक गांव से आई शवयात्रा के दौरान स्थानीय श्मशान घाट में लोगों की आवाजाही रही। शवदाह के बाद घाट में भी दिनभर सन्नाटा पसरा रहा जबकि यहां सरयू और गोमती के संगम पर दिन-रात शवदाह होता है।
कोरोना से बचाव के लिए किया हवन
बागेश्वर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोग घरों में भी हवन करने लगे हैं। रविवार को नगर के पिंडारी रोड निवासी बसंतबल्लभ पांडे और मनीष पांडे ने हवन किया। कहा कि हवन से वातावरण शुद्ध होता है।