फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Jal Sansthan United Front staged a sit-in protest to meet the demands

मांगों की पूर्ति को लेकर जल संस्थान संयुक्त मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
Jal Sansthan United Front staged a sit-in protest to meet the demands
बागेश्वर में मांगों को लेकर ईई कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते जल संस्थान संयुक्त मोर्चा से जुड? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जल संस्थान कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को ईई कार्यालय के परिसर में धरना, प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने ईई एमके टम्टा से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि वेतन का भुगतान हर माह प्रथम सप्ताह में मिले। महीने की दस तारीख तक वेतन भुगतान किया जाए। राष्ट्रीय और साप्ताहिक अवकाश दिए जाएं। महंगाई भत्ते का एरियर उपलब्ध हो। सितंबर, अक्तूबर के लंबित अतिकाल भत्ते का भुगतान किया जाए। मकान किराए भत्ते का एरियर दिया जाए। सभी कटौतियों को कर्मचारियों के खाते में जमा किया जाए। घनश्याम जोशी की अध्यक्षता में नवीन चंद्र पांडे ने संचालन किया। धरना स्थल पर शेखर चंद्र जोशी, देवेंद्र विक्रम धपोला, सुनील दत्त पांडे, चंचल धपोला, पूरन सिंह रावत, रवि शंकर, रमेश चंद्र, संजय कुमार, कुंदन सिंह परिहार, जोगा राम, प्रताप सिंह, रोहित राम, पूरन चंद्र चौबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed