{"_id":"5debe5388ebc3e1bf46637ad","slug":"jail-bharo-agitation-will-happen-if-the-cases-are-not-returned-bageshwar-news-hld367029066","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमे वापस लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमे वापस लें
विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचनार्थ.....
मुकदमे वापस न हुए तो जेल भरो आंदोलन होगा
हरिनगरी, सालमगढ़ के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूरो
बागेश्वर। गरुड़ ब्लॉक के हरीनगरी, सालमगढ़ के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि मुकदमे वापस न हुए तो जेल भरो आंदोलन करेंगे।
गरुड़ के हरीनगरी, सालमगढ़ के ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि दो साल पहले उनके गांव के पांच बच्चों को तेंदुए ने निवाला बनाया था। तेंदुए से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों ने 15 नवंबर 2018 को आंदोलन किया। लेकिन ग्रामीणों को तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने के बजाय सत्तापक्ष के नेताओं और पुलिस ने मिलीभगत कर विपक्ष के लोगों और ग्रामीणों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया। उन्होंने कहा कि कुलाऊं की बसंती नेगी जो आंदोलन में नहीं थीं, उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
ग्रामीणों ने शासन के रवैये के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वहां पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लोकमणि पाठक, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बालकृष्ण, सांसद प्रतिनिधि महेश पंत, राजा पांडे, नवीन चंद्र टम्टा, किशन सिंह कर्म्याल, बहादुर सिंह, योगेश पूना, अर्जुन देव, दीपक कुमार आदि थे।
विज्ञापन
डीसी फोटो नंबर 07बीजीएस03पी-
डीएम कार्यालय बागेश्वर में ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया।
जोड़ दी है
थानाध्यक्ष को निलंबित करने की मांग
गरुड़ (बागेश्वर)। स्थानीय ग्रामीणों और सर्वदलीय संघर्ष समिति के नेताओं में प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। समिति ने प्राथमिकी दर्ज करने वाले तत्कालीन थानाध्यक्ष को तत्काल निलंबित करने करने की मांग की है। इधर, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, एनएसयूआई के रंजीत रावत, लक्ष्मण राम आर्या ने सीएम से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
इन लोगों को किया है नामजद
गरुड़। बैजनाथ पुलिस सर्वदलीय संघर्ष समिति के रंजीत रावत, भुवन पाठक, जितेंद्र मेहता, लक्ष्मण राम, प्रकाश कोहली, धरम सिंह रावत, हेम पंत, धरम सिंह परिहार , बसंती नेगी, भूपाल गढ़िया, बबलू नेगी, पुष्पा कोरंगा, महेश भंडारी, रमेश भंडारी के खिलाफ धारा-147, 341 और सात क्रिमिनल एक्ट में नामजद किया है।