फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Invitation letter of Uttarayani fair will be distributed from today

आज से बटेंगे उत्तरायणी मेले के आमंत्रण पत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Invitation letter of Uttarayani fair will be distributed from today
बागेश्वर में उत्तरायणी मेले की तैयारी का जायजा लेते पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, एसडीएम राकेश तिव - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तरायणी कौतिक में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। बागेश्वर में 14 से 21 जनवरी तक और कपकोट में 15 से 17 तक मेले का आयोजन किया जाएगा। दोनों ही नगरों में मेले की तैयारी जोरो पर है। गलियों, पुलों को झालरों से सजाया गया है। बृहस्पतिवार से बैनर लगाने और आमंत्रण पत्र बांटने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन ने बुधवार को मेला स्थल पर भ्रमण किया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, एसडीएम राकेश तिवारी, ईओ राजदेव जायसी ने मेले की तैयारियों को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रंगाई, पुताई की व्यवस्था देखी। बताया कि नगर में रंगाई, पुुताई का काम लगभग पूरा हो चुका है। दोनों नदियों पर लकड़ी के चार अस्थायी पुल बनाए जा रहे हैं। इनकी जांचकर बताया इस पर बेरिकेडिंग होते ही काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

नुमाइशखेत मैदान पर झूले और मौत के कुएं का निर्माण कार्य देखा गया। स्टाल लगाने की व्यवस्थाएं देखी गई। सरयू बगड़ का समतलीकरण का कार्य देखा गया। मेले के लिए बैनर और आमंत्रण पत्र तैयार कर लिए गए हैं। आज बैनर लगाने और आमंत्रण पत्र बांटने का काम शुरू हो जाएगा। ईओ ने बताया कि मेले की तैयारियों को लेकर व्यवस्थाएं देखी जा रही हैं, खराब मौसम तैयारियों में बाधा बन रहा है। जल्द सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में बाहरी दुकानदारों का रुझान कम
बागेश्वर। पालिका में उत्तरायणी मेले के लिए दुकानें आवंटित की जा रही है। इस साल पिछली बार की तुलना में बाहर से कम दुकानदारों ने दुकानें किराए पर ली है। हालांकि, पालिका के अनुसार इसका कारण खराब मौसम बताया जा रहा है। इसमें उनके सामान का नुकसान होने की संभावना है। ईओ ने व्यापारियों से रसीद या आवंटन की गारंटी न मिलने पर धोखाधड़ी से बचने के लिए कार्यालय में संपर्क करने की अपील की है।
-
सतपाल महाराज होंगे मुख्य अतिथि
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले में मुख्य अतिथि के तौर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज मौजूद रहेंगे। पालिका के मुताबिक सतपाल महाराज मेले का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ प्रभारी मंत्री रेखा आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास, कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार भी उपस्थित रहेंगे।
मेले में खुशी बिखेरेंगी आस्था के रंग
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले में 14 जनवरी को शुभारंभ अवसर पर माता रानी का विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें खुशी जोशी, गगन ग्रोवर, अमित चुघ भजनों से आस्था का रंग बिखेरेंगे। जगराता शाम नौ बजे से शुरू होगा। कई लोकगायक मेले में शिरकत करेंगे। इनमें प्रियंका महर, प्रभाकर जोशी, गजेंद्र राणा, रमेश राणा, काव्या, गौरव पांडे आदि लोक कलाकार शामिल हैं।
उत्तरायणी डांसिंग आइडल प्रतियोगिता 19 को
बागेश्वर। जिले में उत्तरायणी डांसिंग आईडल प्रतियोगिता का आयोजन 19 जनवरी को किया जाएगा। प्रतियोगिता शाम 8:30 बजे से शुरू होगी। इसमें प्रथम स्थान पर 15 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर दस हजार रुपये और तीसरे स्थान पर पांच हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजक सुरेश गढ़िया ने बताया कि प्रतिभागी 15 जनवरी तक आवेदन कर लें। इसके बाद आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

उत्तरायणी में प्राधिकरण हटाओ मोर्चा प्राधिकरण की कमियों को लोगों के सामने रखेगा
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले के दौरान प्राधिकरण हटाओ मोर्चा प्राधिकरण और महायोजना की खामियों को जनता के सामने रखेगा। प्रकटेश्वर मंदिर सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में अध्यक्ष प्रमोद कुमार मेहता ने कहा कि प्राधिकरण हटना चाहिए। और यह तभी हट पाएगा जब लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसभा का उद्देश्य जन-जन तक इसकी कमियों को पहुंचाना है। उत्तरायणी में सरयू बगड़ पर जनमंच स्थापित किया जाएगा। बताया कि कार्यक्रम की सूचना ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचान के लिए पर्चे बांटे जाएंगे। बताया कि सभा का समापन जनगीत गाते हुए रैली के साथ होगा। इस मौके पर रमेश पांडे, पंकज पांडे आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed