फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   International Boxing Coach honored by Gauri

अंतरराष्ट्रीय बाक्सिंग कोच सुंदर गढ़िया सम्मानित

Mon, 22 Apr 2019 11:49 PM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
बागेश्वर। Published by: दीपक नेगी Updated Mon, 22 Apr 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
International Boxing Coach honored by Gauri
बागेश्वर में बाक्सिंग कोच सुंदर गढ़िया को सम्मानित करते पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल - फोटो : अमर उजाला
 अंतरराष्ट्रीय बाक्सिंग कोच सुंदर सिंह गढ़िया को यहां विभिन्न संगठनों ने सम्मानित किया। सुंदर सिंह ने हाल ही में स्पेन में हुई प्रतियोगिता में कोच के रूप में शानदार प्रदर्शन किया था। उनकी यूथ बालिका टीम ने चार स्वर्ण व चार रजत सहित कुल दस पदक जीते थे। 
विज्ञापन


कपकोट के तोली गांव निवासी सुंदर सिंह गढ़िया ने एक खिलाड़ी के रूप में बाक्सिंग खेल की शुरूआत की थी। बागेश्वर कालेज में पढ़ाई के दौरान तत्कालीन बाक्सिंग कोच स्व. नंदन सिंह मेहता ने उनकी योग्यता को पहचानते हुए उन्हें बाक्सिंग खेल की शुरूआत करने की सलाह दी। हाल में स्पेन दौरे के बाद बागेश्वर पहुंचे सुंदर गढ़िया को सोमवार को नगर पालिका में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि सुंदर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बागेश्वर का नाम रोशन किया है। इस मौके पर महेश खेतवाल, पालिका सदस्य प्रेम सिंह हरड़िया, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिनेश मेहता, गणेश धपोला, तरुण खेतवाल, संदीप खेतवाल, प्रमोद कोरंगा, प्रेम सिंह गढ़िया, भरत भट्ट, गिरीश, कमल खेतवाल प्रमोद हरड़िया, दीपक, राहुल आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed