फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Instructions for conducting survey for marking drying water sources

Bageshwar News: सूखते जलस्रोतों के चिह्नीकरण के लिए सर्वे करवाने के निर्देश

Fri, 03 May 2024 09:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 03 May 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
Instructions for conducting survey for marking drying water sources
बागेश्वर के डीएम कार्यालय में अ​धिकारियों की बैठक लेतीं डीएम अनुराधा पाल। संवाद
बागेश्वर।
विज्ञापन

डीएम अनुराधा पाल ने ग्रामीण क्षेत्रों के गिरते जलस्तर और सूख रहे जलस्रोत और नदियों की पहचान और चिह्नीकरण के लिए सर्वे करवाने को कहा। उन्होंने जलस्रोतों को बचाने के लिए एक सप्ताह के अंदर डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को डीएम कार्यालय में हुई बैठक में जल संस्थान, जल निगम, सिंचाई, वन और कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक लेेते हुए डीएम ने कहा कि गर्मियों में पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने और नौले, धारे व अन्य जलस्रोतों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा। किसानों की सिंचाई की जरूरत देखते हुए नदियों और जलस्रोतों में पानी की वास्तविक स्थिति का आंकलन करते हुए चिह्नित करने, सभी विभागों से आपसी सामंजस्य बनाकर जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए नई तकनीक व पारंपरिक उपायों पर तेजी से काम करने को कहा। वर्षा जल संरक्षण के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीडीओ आरसी तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, एसडीओ सुनील कुमार, ईओ हयात सिंह परिहार, ईओ लघु सिंचाई विमल कुमार सुंठा, ईई जेएस बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed