फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   In Kot Bhramari Temple and Baijnath Dham, Holyars sang the essence of Holi songs.

Bageshwar News: कोट भ्रामरी मंदिर और बैजनाथ धाम में होल्यारों ने बहाई होली गीतों की रसधारा

Sat, 23 Mar 2024 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 23 Mar 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
In Kot Bhramari Temple and Baijnath Dham, Holyars sang the essence of Holi songs.
Iकत्यूर घाटी के लोगों ने गाजे-बाजे के साथ किया होली गीतों का गायनI
विज्ञापन

गरुड़ (बागेश्वर)।
कत्यूर घाटी के विभिन्न गांवों के होल्यारों का दल बाजे-गाजे और ध्वजाओं के साथ होली गाते कोट भ्रामरी मंदिर पहुंचा। शनिवार को होल्यारों ने कोट भ्रामरी मंदिर और बैजनाथ धाम में गायन से होली गीतों की रसधारा बहा दी। यहां होल्यारों ने खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर, दर्शन को आए तेरो अंबा ते द्वार...आदि होली गीत गाए। होली की चतुर्दशी के दिन कत्यूर घाटी के हर गांव के होल्यार प्राचीन काल से अपने गांव से बाजे-गाजो के साथ होली गाते कोट भ्रामरी मंदिर पहुंचते हैं। वहां बारी-बारी से कोट मंदिर के प्रागंण में होली गाते हैं।
इस दौरान पीएमजीएसवाई अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, बबलू नेगी, संजय फर्स्वाण इंद्र सिंह, बिष्ट कोट भ्रामरी मंदिर के प्रधान भंडारी बलवंत सिंह भंडारी ने होल्यारों को अबीर-गुलाल लगाया।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांव के होल्यारों ने गाए होली गीत
कज्यूली, जिनखोला, पुरुड़ा, नरग्वाड़ी, आगर मटे, तिलसारी, अयारतोली, मेलाडुंगरी, कटारमल, पाये, मटेना, अणां, बिनखोली, रतमटिया, कौलांग, लौबांज, नौघर, अमस्यारी, वज्यूला, गढ़सेर, सिल्ली आदि गांवों के होल्यारों ने अपने गांव के होली डांगर के नेतृत्व में होली के गीत गाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed