फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Illegal liquor worth Rs 25 lakh recovered, one arrested

Bageshwar News: 25 लाख की अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor worth Rs 25 lakh recovered, one arrested
बागेश्वर। कपकोट पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 लाख रुपये मूल्य की 248 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। एसपी जितेंद्र मेहरा के निर्देशानुसार, एसआई जीवन सिंह सामंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर में चेकिंग के दौरान वाहन से यह खेप पकड़ी।
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन चालक मोहन सिंह निवासी मल्ला बिलौना (48) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी हिमांशु दफौटी मौके से भाग गया है। पुलिस ने शराब सहित वाहन को सीज कर दिया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वैध पास का दुरुपयोग कर चल रहा था अवैध कारोबार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाहन में लाई जा रही शराब को शामा रूट पर डिलीवर किया जाना था। वैध पास की आड़ में दोनों आरोपी अवैध कारोबार भी कर रहे थे और भराड़ी के एक बियर बार में शराब उतारी जा रही थी। आरोपियों ने आबकारी विभाग से मिले वैध पास का दुरुपयोग करते हुए शराब की खेप को खुर्द-बुर्द किया था। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.

वर्जन
होली पर्व में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को रोकने के लिए पुलिस मुस्तैदी से कार्य कर रही है। पुलिस की पकड़ से बच निकले आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-मनीष शर्मा, सीओ कपकोट


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed