फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   hours blackout in 35 villages

35 गांवों में 9 घंटे तक ब्लैकआउट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
hours blackout in 35 villages
बागेश्वर/धरमघर। बिजली की लाइन में आई खराबी के कारण रीमा क्षेत्र के 35 गांवों में 9 घंटे तक बिजली गुल रही। क्षेत्र के लोगों को बगैर बिजली के रात काटनी पड़ी। रविवार की रात करीब आठ बजे लाइन में आई खराबी के कारण रीमा क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली न होने से पचार, रीमा, किड़ई, बास्ती, महोली, सनगाड़, कुरौली समेत 35 गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग टीवी भी नहीं देख पाए। मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो पाए। सोमवार की सुबह करीब 5 बजे आपूर्ति सुचारु हुई। क्षेत्र में बिजली की लाइन में अक्सर तकनीकी खराबी आ रही है। इस कारण रीमा क्षेत्र में आए दिन बिजली कटौती हो रही है। इससे लोग परेशान हो गए हैं। दुग-नाकुरी तहसील के गांवों को बनलेख सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति की जाती है लेकिन पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में रोजाना दो-तीन घंटे की कटौती हो रही है। बिजली उपभोक्ता नंदन सिंह, राम सिंह ने बताया कि इन दिनों पचार समेत अन्य गांवों में सुअर और तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। बिजली न होने से जंगली जानवरों के हमले का खतरा और बढ़ जाता है। इन लोगों ने यूपीसीएल के अधिकारियों से बिजली आपूर्ति की सुचारु ढंग से करने की मांग की है। उधर, यूपीसीएल के अवर अभियंता मदन जोशी ने बताया कि सिरमोली के जंगल में लगे पोल के इंसुलेटर में खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। खराबी दूर कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed