फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   holi celebration in bageshwar

कैलै बांधी चीर हो रघुनंदन राजा...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
holi celebration in bageshwar
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में चीर बंधन कर होली गायन करते होल्यार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। चीर बंधन के साथ ही पहाड़ में खड़ी होली का रंगारंग आगाज हो गया है। नगर के बाबा बागनाथ मंदिर में होल्यारों ने चीर बंधन कर होली गायन किया। भगवान शिव को अबीर-गुलाल अर्पित कर सबके जीवन में होली के रंगों की तरह खुशियां देने का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

बागनाथ मंदिर में सुबह साढ़े दस बजे चीर बंधन कार्यक्रम हुआ। होल्यारों ने होली गीत कैलै बांधी चीर हो रघुनंदन राजा गाते हुए चीर बांधी। इससे पूर्व विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान शिव को अबीर, गुलाल और रंग अर्पण किया। इसके बाद होल्यारों ने बागनाथ मंदिर की परिक्रमा करते हुए सिद्धि के दाता विघ्न विनाशन और हां जी शंभो तुम बसे कैलाश में आदि होली गीत गाए। इस दौरान होल्यारों ने भगवान बागनाथ से पूरे विश्व में सुख और शांति बनाए रखने और कोरोना महामारी से जल्द विश्व को निजात दिलाने का भी आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर बागनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल, हेम जोशी, महिपाल सिंह भरड़ा, कैलाश उपाध्याया, दलीप खेतवाल, प्रकाश कांडपाल आदि होल्यार मौजूद रहे।
विज्ञापन

काकड़ा गांव में होली की चीर बांधकर अमतौड़ा, काकड़ा, खोली, बहुली और द्यांगण गांव के होल्यारों ने होली गायन किया। चामी, क्वैराली, सात, रतबे, धारी, डोबा, अमसरकोट, आरे आदि जिला मुख्यालय के समीप के गांवों सहित कपकोट, काफलीगैर, दुग नाकुरी, गरुड़ और कांडा तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में भी खड़ी होली गायन का रंगारंग आगाज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed