फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Health Problame in Bageshwar

बरसात का मौसम कर रहा है बीमार, अस्पताल में रोगियों की संख्या बढ़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Health Problame in Bageshwar
बागेश्वर। बरसात का मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ रही। 602 लोग विभिन्न रोगों के उपचार को अस्पताल पहुंचे। जिले के सीएचसी और पीएचसी सेंटर में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के चलते जिला अस्पताल पर लोगों का भारी दबाव रहता है।
विज्ञापन

बारिश और उमस भरी गर्मी लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। जिला चिकित्सालय में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ गई है। कोरोना के कम होते मामलों के बीच अस्पताल में भीड़ बढ़ने लगी है। जुलाई के पहले सोमवार को अस्पताल में इलाज कराने वालों की भीड़ रही। दूरदराज से आकर लोगों ने विभिन्न रोगों का उपचार कराया।
विज्ञापन

अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. एलएस बृजवाल ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहा बदलाव लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। वायरल फीवर के मरीजों की संख्या इन दिनों बढ़ गई है। डायरिया और पीलिया की शिकायत भी लोगों से मिल रही है। डॉ. बृजवाल ने बासी भोजन न करने, उबला पानी पीने, धूप में ज्यादा न घूमने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed