फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Guerrilla resistance by the people's representatives announced

गुरिल्लों ने किया जनप्रतिनिधियों के विरोध का एलान

Sun, 10 Jan 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 10 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Guerrilla resistance by the people's representatives announced

एसएसबी हथियार प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्लों ने रविवार को भी यहां तहसील परिसर में बेमियादी धरना, प्रदर्शन किया। सभा में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि गुरिल्लों की मांगों पर राज्य, केंद्र सरकार कतई संवेदनशील नहीं हैं। मुख्यमंत्री के लिखित आदेशों को सचिवालय नहीं मानता है। उन्होंने एलान किया 14 जनवरी को उत्तरायणी मेले के शुुुुभारंभ पर नगर में आ रहे मुख्यमंत्री समेत सभी जनप्रतिनिधियों का विरोध, प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन


तहसील परिसर में प्रदेश अध्यक्ष डालाकोटी ने कहा कि सचिवालय में बैठे अधिकारी सीएम के आदेशों को मानते ही नहीं। शासन में गुरिल्लों के लिए ईको टास्क फोर्स गठित करने, एसडीआरएफ में भर्ती करने, पुलिस, होमगार्ड में भर्ती करने के मामले लंबित हैं। केंद्र ने दो बार गुरिल्लों का सत्यापन करा दिया है लेकिन कार्रवाई आगे नहीं बढ सकी है।
विज्ञापन


वहां संगठन के जिलाध्यक्ष शेर सिंह दुबड़िया, शिवराज बनौला, रामप्रसाद, रुद्र सिंह धामी, नंदन गिरी गोस्वामी, विशन दत्त भट्ट, कृष्णानंद उपाध्याय, सुरेंद्र पालनी, भगवान बिष्ट, मोहन सुप्याल, खीमानंद कांडपाल, गणेश जोशी, शेेबन सिंह, धरम सिंह, दुर्गा मेहता, जानकी शाह, कलावती, गंगा, जानकी, भागीरथी, उमा शाही, लीला, बसंती, दलीप सिंह गढ़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed