फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Groundwater water is getting reduced due to lack of storage of rain water

बरसाती पानी का संग्रहण नहीं होने से कम हो रहा है भूगर्भीय जल

Thu, 25 May 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 25 May 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Groundwater water is getting reduced due to lack of storage of rain water
विकास भवन में जल संचय दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते वित्त मंत्री प्रकाश पंत।  - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान जलसंचय, जलसंवर्धन एवं जल संरक्षण का शुभारंभ प्रदेश के वित्त एवं पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्षा जल का संग्रहण नहीं होने से भूगर्भीय जल में तेजी से कमी आ रही है। जल संरक्षण के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। 

विज्ञापन


 विकास भवन सभागार में आयोजित गोष्ठी में मंत्री ने कहा कि जल संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा जल संचय दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। प्रदेश, जिला और ब्लाक मुख्यालयों में जनसहभागिता के माध्यम से इस अभियान की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान 30 जून तक चलेगा। 30 जून के बाद मानसून के दौरान जल संचय की सफलता के आंकलन व मापन की व्यवस्था करते हुए वास्तविक रूप से संचित एवं संरक्षित जल मात्रा का आंकलन कराकर आंकड़े तैयार किए जायेंगे।  डीएम रंजना ने कहा कि जिले में जल संवर्धन के लिए विभिन्न माध्यमों से 130 योजनाओं की शुरूआत की गई है। सीडीओ एसएसएस पांगती के संचालन में आयोजित गोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक कपकोट शेर सिंह गढ़िया, नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, ब्लाक प्रमुख कपकोट मनोहर राम सहित जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी आरसी शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल आदि विभागीय अधिकारी मौजूद थे।  
विज्ञापन


इससे पहले वित्त मंत्री ने वन विभाग के तत्वाधान में नक्षत्र वाटिका छतीना पहुंचकर वन विभाग द्वारा निर्मित जलाशय का शुभारंभ किया और नक्षत्र वाटिका में पौधरोपण किया। विधायक चंदन दास व जिलाधिकारी रंजना ने भी पौधरोपण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed