{"_id":"9c45a75431f5d89569302216ab20c706","slug":"government-higher-secondary-school-s-annual-function-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय नाचती का वार्षिकोत्सव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय नाचती का वार्षिकोत्सव
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Mon, 23 Nov 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नाचती का वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने बच्चों को जीवन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। उन्होंने अध्यापकों के प्रयासों से संचालित पुस्तकालय का शुभारंभ कर मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर बच्चों ने मनभावन कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ऐठानी ने कहा कि यह समय प्रतियोगिता का है। बच्चों को अधिक से अधिक पुस्तकों को पढ़कर ज्ञानवर्द्धन करना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने पुस्तकालय के लिए दो शीशे वाली रैक, स्थानीय चौकीदार को अपनी ओर से एक हजार रुपये प्रतिमाह देने, रास्तों का कायाकल्प करने और अगली जिला योजना में विद्यालय की विकास योजनाओं को शामिल करने और विधायक ललित फर्स्वाण की ओर से दो कंप्यूटर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
दुर्गा आर्या ने नी बासो घुघुति..., दुर्गा चुनेरा ने नृत्य रानीखेत राम ढोला घमघम कन बजानी...और बेटी बचाओ पर आधारित नुक्कड़ नाटक पेश किया। प्रधानाचार्य रघुनाथ सिंह ने वार्षिक आख्या पढ़कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूूपेश ऐठानी ने की।
मंच का संचालन करते हुए शिक्षक दयाल कुमाल्टा ने मुख्य अतिथि को मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर हाईस्कूल परीक्षा में 18 बच्चों के प्रथम स्थान आने पर उन्हें सम्मानित किया गया।
यहां ग्राम प्रधान धीरेेंद्र कोरंगा, बीडीसी सदस्य प्रेम कनेरा, पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह, पीटीए अध्यक्ष पूरन बड़ती, खुशाल सिंह, मंगल सिंह, मातबर चौहान, कुंवर सिंह, मादो सिंह कुमाल्टा, डुंगर सिंह कोरंगा, गोपाल भंडारी, राजेंद्र कोरंगा, आराधना भंडारी, नीलम कोरंगा, सोनी कोरंगा आदि थे।