फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   GMVN and KMVN will be integrated

जीएमवीएन और केएमवीएन किया जाएगा होगा एकीकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
GMVN and KMVN will be integrated
बागेश्वर में पत्रकारों से वार्ता करते केएमवीएन के अध्यक्ष केदार जोशी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष केदार दत्त जोशी ने कहा कि केेएमवीएन और जीएमवीएन का एकीकरण कर उत्तराखंड विकास निगम का नाम दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है। कहा कि निगम कर्मचारियों के हित में तमाम फैसले लिए जा रहे हैं। निगम कर्मचारियों का वेतन हर साल बढ़ाया जाएगा। दो साल की सेवा पर स्थायी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में जोशी ने कहा कि कुमाऊं में अनेक धार्मिक पर्यटन स्थल हैं, जिन्हें विकसित करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री से इस मामले में बात हो गई है। प्रधानमंत्री के सामने धार्मिक पर्यटन सर्किट का प्रस्ताव रखा जाएगा। बागेश्वर के बागनाथ, बैजनाथ, अल्मोड़ा के जागेश्वर के साथ ही कुमाऊंभर के धार्मिक पर्यटन स्थलों को जोड़कर पर्यटन सर्किट बनाया जाएगा। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के सामने इसे रखा जाएगा। उन्हें पिथौरागढ़ के आदि कैलाश के दर्शन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पर्यटन गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। केएमवीएन को भी खासा नुकसान हुआ है। इससे उबरने के लिए योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

केएमवीएन अध्यक्ष ने किसानों के आंदोलन को लेकर विपक्षियों को घेरते हुए कहा कि 70 साल तक किसानों का शोषण करने वाले किसान हित में लिए फैसलों का विरोध कर रहे हैं। कहा कि खासकर वामपंथी विचारधारा के लोग किसानों को भड़का रहे हैं। वार्ता में चंदन राम दास, भाजपा नेता इंद्र सिंह फर्स्वाण, कैलाश जोशी, गोपाल राम, राजेंद्र परिहार, प्रकाश साह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली, ब्लॉक अध्यक्ष रवि करायत, मथुरा प्रसाद, रमेश तिवारी, जीवंती कांडपाल, दीपा आर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed